जीएसटी से बदलेगी भारत की अर्थव्यवस्थाः उपराष्ट्रपति - Sara Civil

Sara  Civil

(a unit of SARA GROUP) www.sarasach.com

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 27, 2018

जीएसटी से बदलेगी भारत की अर्थव्यवस्थाः उपराष्ट्रपति


कोलकाता। उपराष्ट्रपति वेंकैया
नायडू ने कहा कि जीएसटी से भारत
की अर्थव्यवस्था बदल जाएगी, हालांकि
शुरुआती तौर पर इससे कुछ परेशानियां
पेश आ रही हैं। वे शनिवार को
कोलकाता में ग्लोबल डॉक्टर्स समिट
के समापन के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत की कर प्रणाली
में सुधार और जीएसटी के लागू करने
का फायदा आखिरकार आम जनता
को ही मिलेगा।
नायडू ने कहा कि विश्व बैंक की
रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी
भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने के
लिए परिवर्तनकारी व क्रांतिकारी कर
प्रणाली है। उन्होंने कहा कि भारत की
65 फीसद आबादी 30 साल से कम
उम्र की है। ऐसे में आवश्यक है कि
युवा विचार को आगे लाया जाय।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages