मुस्लिम महिलाओं को महरम से मिली आजादी - Sara Civil

Sara  Civil

(a unit of SARA GROUP) www.sarasach.com

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 27, 2018

मुस्लिम महिलाओं को महरम से मिली आजादी


नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने
वर्ष 2017 के आखिरी दिन देशवासियों
के साथ मन की बात साझा करते नए
साल की शुभकामनाएं दी और कहा
कि नए साल पर हम नई बात करेंगे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान न्यू इंडिया के
सपने को साकार करने पर उनका
जोर रहा।
पीएम मोदी ने कहा कि यह
जातिवाद, सांप्रदायिकता, आतंकवाद,
भ्रष्टचार, गंदगी और गरीबी के जहर
से मुक्त होगा। वहीं तीन तलाक के
साथ ही मुस्लिम महिलाओं को महरम
से आजादी मिलने का भी जिक्र किया।
इस प्रथा के तहत हज यात्रा के दौरान
मुस्लिम महिलाओं को बिना किसी पुरुष
सदस्य के जाने की इजाजत नहीं थी।
मगर अब वह जा सकती हैं।
2017 के आखिरी दिन के साथ ही
मन की बात कार्यक्रम का भी इस वर्ष
का आखिरी दिन था।
पीएम मोदी ने कहा कि मन की
बात का इस वर्ष का यह आखिरी
कार्यक्रम है और संयोग देखिए कि
आज, वर्ष 2017 का भी आखिरी दिन
है। इस पूरे वर्ष बहुत सारी बातें हमने
और आपने साझा की। विचारों का ये
आदान-प्रदान, मेरे लिए हमेशा नई
ऊर्जा लेकर आता है।
पीएम मोदी ने कहा कि 1 जनवरी
का दिन विशेष है। जो लोग 21 में
जन्म हैं, वो लोग वोटर बन जाएंगे।
भारतीय लोकतंत्र 21 वीं सदी के वोटरों
का स्वागत करता है।
उन्होंने कहा कि मन की बात
कार्यक्रम में मैं देश के युवाओं से बात
करना चाहता हूं। उन्घ्होंने कहा, श्युवा
आगे आएं और मंथन करें कि कैसे
बनेगा न्यू इंडिया। मेरा विश्वास है कि
हमारे ऊर्जावान युवाओं के कौशल और
ताकत से ही न्यू इंडिया का सपना सच
होगा। यह भी कहा कि लोगों से बातचीत
के दौरान मुझे यह आइडिया मिला है
कि क्घ्या हम भारत के हर जिले में
मॉक पार्लियामेंट आयोजित कर सकते
हैं? यह 15 अगस्घ्त के आस-पास
होना चाहिए।मोदी के अनुरोध पर बड़ी
संख्घ्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने
आईं। उन्घ्होंने कहा, उत्साह से भरा
व्यक्ति अत्यन्त बलशाली होता है।
पॉजिटिविटी और उत्साह से भरे व्यक्ति
के लिए कुछ भी असंभव नहीं। मुझे
बहुत खुशी हुई कि भारी संख्या में
लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
दी। उन्होंने बताया कि कुछ देशवासियों
ने इस वर्ष के उन घटनाक्रमों को
साझा किया, जिनका उनके मन पर
विशेष प्रभाव पड़ा, सकारात्मक प्रभाव
पड़ा।
श्री मोदी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों
में स्वच्छता के स्तर की उपलब्धियों
का आकलन करने के लिए आगामी 4
जनवरी से 10 मार्च 2018 के बीच
दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे ‘स्वच्छ
सर्वेक्षण 2018’ किया जाएगा।

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages